Breaking News

मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, प्रधान हुआ घायल

Spread the love

मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, प्रधान हुआ घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में शुक्रवार की रात एक शादी की दबात में ग्राम प्रधान पर कुछ दबंग लोगों ने मामूली कहासुनी होने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव जरावन में गांव के यादराम के पुत्र की शादी की दबात चल रही थी। तभी ग्राम प्रधान बहोरन सिंह अपनी पत्नी के लिए कुछ खाना लेने के लिए वहां गया था। यहां गांव के ही मौजूद शिशुपाल आदि ने उनके साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद शिशुपाल आदि ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह प्रधान इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने उसका मेडीकल परीक्षण कराने के साथ घटना की जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!