Breaking News

महिला और उसकी बेटी को ले जाने वाले तांत्रिक को दबोचा

Spread the love

महिला और उसकी बेटी को ले जाने वाले तांत्रिक को दबोचा

तांत्रिक महिला पर धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने हिंदू महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुस्लिम तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। जो शुक्रवार को नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास महिला और उसकी बच्ची को छोड़ गया था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक पर कार्रवाई करने के बाद जेल भेजा है।

सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया 21 मार्च को बिल्सी नगर के एक मोहल्ले रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का एक तांत्रिक पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीमें लगातार प्रदेश समेत आसपास के अन्य प्रदेशों में इसकी बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन तीन माह के बाद पुलिस के अथक प्रयासों से आरोपी को शनिवार की दोपहर नगर के सिरासोल स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक ने अपना नाम शाकिर हुसैन मोलाना निवासी क्षेत्र के गांव रिसौली बताया था। सीओ ने बताया तांत्रिक पर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसकी बच्ची को बरामद कर लिया और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सबसे पहले कासगंज, बहराइच, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई प्रदेशों में डेरा डाले रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन महीने की मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!