Breaking News

भाजपा मंडल नगर की इकाई घोषित, राहुल बने कोषाध्यक्ष

Spread the love

भाजपा मंडल नगर की इकाई घोषित, राहुल बने कोषाध्यक्ष

बिल्सी। भाजपा नगर मंडल इकाई में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी ने जिला नेतृत्व की अनुमोदन प्राप्ति के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नव गठित कार्यकारिणी में नगर की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी राहुल वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अनुराग शाक्य, सूर्य प्रकाश देवल, अनुज धनी सिंह, तेज प्रताप सिंह, मुकेश शर्मा एवं नीतेश शाक्य को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमित मिश्रा एवं निखिल सक्सेना को मंडल महामंत्री दायित्व सौंपा गया है। वहीं सुरेश सागर, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक सागर, विकास माहेश्वरी एवं बबली वाल्मीकि को मंडल मंत्री बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष आदित्य महेश्वरी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। इधर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा के आवास पर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!