Breaking News

बॉलीवाल टूर्नामेंट: चीता टीम ने चार-एक से जीता मैच

Spread the love

बॉलीवाल टूर्नामेंट: चीता टीम ने चार-एक से जीता मैच

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में स्थित मैदान पर शनिवार को युवाओं द्वारा दो दिवसीय बॉलीवाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर के समाजसेवी दीपक चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेल बहुत ही जरुरी है। खेलकूद से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास काफी तेजी होता है। पहला मैच नगर की अब्बासी टीम और चीता टीम के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें चीता टीम ने अब्बासी टीम को चार-एक से हराकर मैच जीत लिया। इस मौके पर राहुल वाष्र्णेय, नईम अब्बासी, रामसिंह शाक्य, बिंदा, जीतू, रिहान अब्बासी, इमरान, मुजीब, मंसूर आलम, जुनैद आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …