Breaking News

दोनों पक्षो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर, लाइसेंसी शस्त्र के निरस्तीकरण की कार्यवाही

Spread the love

थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिठौली में कथित अम्बेडकर पार्क की भूमि पर शेर सिंह यादव पुत्र कुल्फत सिंह व सनी यादव लाइसेंसी रायफल लेकर तारकशी करने का प्रयास कर रहे थे, जिसका विरोध गांव के ही चन्द्रभान सिंह जाटव पुत्र कोप सिंह आदि कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। *सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शेर सिंह यादव व सनी यादव को मय लाइसेंसी रायफल के हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग गये। पुलिस द्वारा दोनों पक्षो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर, लाइसेंसी शस्त्र के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गोकशी और अवैध शस्त्र मामले में दो दोषियों को 3-3 वर्ष की सजा

Spread the love​बदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …