Breaking News

खुदरा कृषि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री व मंडलायुक्त से मिले*

Spread the love

*खुदरा कृषि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री व मंडलायुक्त से मिले*
*******************************

*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश के खुदरा कृषि उत्पाद व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में मण्डलायुक्त लखनऊ रौशन जैकब एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के रिटेल खाद बिक्रेता व्यापारियों की समस्याओं से मंडलायुक्त लखनऊ एवं उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया,तथा ज्ञापन सौंपा। ज्ञातव्य है कि शासन द्वारा किसानों के लिए यूरिया (266.50), डी ए पी (डाइ अमोनियम फास्फेट )(1350.00),एन पी के( नाइट्रोजन फॉस्फोरस पोटाश) का बिक्री मूल्य निर्धारित किया हुआ है।

किन्तु खाद निर्माता कंपनियो एवं बड़े होलसेलरो से रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों की खरीद हेतु कोई भी मूल्य निर्धारित नहीं किया है जिसके कारण
कई बार खाद उत्पादक कंपनियां एवं बड़े होलसेलर अपना एकाधिकार बनाते हुए दबाव बनाकर मनमाने तरीके से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर रिटेल खाद व्यापारियों को खाद बिक्री करते हैं।

ऐसे में रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनका लागत मूल्य विक्रय मूल्य से अधिक हो जाता है तथा शासन एवं प्रशासन की किसी भी कार्रवाई का सामना रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों को करना पड़ता है। तथा मुकदमा आदि भी रिटेल खाद व्यापारियों पर दर्ज हो जाता है।

खाद कंपनियाँ रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों को मनमाने तरीके से खाद के साथ साथअन्य कृषि उत्पाद अनिवार्य रूप से बेचते हैं जिसके कारण न चाहते हुए भी रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों को वो उत्पाद खरीदने पड़ते हैं।
उनका स्टॉक व्यर्थ में बढ़ जाता है एवं पूंजी फंस जाती है। खुदरा कृषि व्यापारियों ने मण्डलायुक्त एवं उपमुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा जिस प्रकार से किसानों के लिए विक्रय मूल्य का निर्धारण सरकार ने किया है।

ठीक उसी प्रकार से खाद उत्पादक कंपनियों एवं बड़े होलसेलर से रिटेल सेक्टर के खाद व्यापारियों की खरीद मूल्य भी सरकार की ओर से निर्धारित होना चाहिए ताकि खाद निर्माता कंपनियाँ एवं बड़े होलसेलर अपनी मनमानी न कर सके तथा फुटकर खाद व्यापारी अपने व्यवसाय को शांतिपूर्वक कर सके तथा सरकार के नियम कानूनों का पालन कर सके। प्रदेश के खुदरा कृषि उत्पाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में “खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन “के प्रदेश अध्यक्ष आरके कनोजिया ,प्रदेश महासचिव अमित कुमार गुप्ता ,प्रदेश उपाध्यक्ष देश दीपक बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री “अवनीश सिंह मुख्य रूप से शामिल थे
प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मिलकर भी उनको व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!