Breaking News

साप्ताहिक मंगलवार परेड का किया गया निरीक्षण

Spread the love

आज को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ, कृष्ण कान्त सरोज द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई महोदय द्वारा पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में जे0टी0सी0 हेतु आये नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!