Breaking News

सुरक्षित प्रसव के लिए जरुरी है महिलाओं का नियमित चेकअप

Spread the love

सुरक्षित प्रसव के लिए जरुरी है महिलाओं का नियमित चेकअप

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 76 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। जिसमें करीब 35 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड के माध्यम से जांच कराई गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय एवं डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव, घर की कलह मां के शरीर और मन पर दुष्प्रभाव डालते है। साथ ही बच्चे का विकास भी रुक जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। प्रसव को सुरक्षित बनाने के लिए नियमित चेकअप जरुर कराए। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा.अरविंद कुमार वर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!