Breaking News

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

Spread the love

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार की सुबह पंडित संजय शर्मा और भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। बाद में पूजा अर्चना कर पारले जी बिस्कुट से बाबा को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना कर चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर श्रध्दा के साथ बाबा पर चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!