Breaking News

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Spread the love

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष फैजान राइन के प्रतिष्ठान पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय सपा का होगा। उन्होने कहा कि जब प्रदेश में उनके नेतृत्व में सपा की सरकार थी तो विकास काफी तेज गति हो रहा था। मगर वर्तमान सरकार में प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी समय पर नसीब नहीं हो पा रही है। इस आबिद अली, शामेअली खान, शाहिद राईन, अमजद खान, अखिलेश यादव, अमित यादव, नीरज यादव, मनवीर शाक्य, संजीव मालपानी आदि मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपाइयों ने बुजुर्गो को फलों का वितरण किया। इस मौके पर सपा नगसाध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश यादव, चेतन यादव, स्वतंत्र शर्मा, अन्नू वार्ष्णेय, डॉ नीरज, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!