Breaking News

अधिशासी अभियंता के निर्देशन में विद्युत विभाग ने लगभग 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Spread the love

अधिशासी अभियंता के निर्देशन में विद्युत विभाग ने लगभग 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे , मचा हड़कंप
आसफपुर – बीते दिन शनिवार को विद्युत अधिशासी अभियंता के निर्देशन पर अवर अभियंता ने विभागीय टीम के साथ विद्युत चेकिंग अभियान चलाया ।
इस दौरान गांव आसफपुर , फ़क़वाली में लगभग 40 विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पचास हजार रुपए से अधिक धन राशि से ऊपर के उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए ।
इस दौरान विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी , राहुल कुमार व अन्य विद्युत कर्मचारीगण चेकिंग अभियान सक्रिय रहे ।
इस अभियान के चलते विद्युत उपभोक्ता बकायेदारों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …