Breaking News

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Spread the love

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

बिल्सी। श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन से एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में बाबा के भक्तों ने एक निशान यात्रा निकाली। जो क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर बाबा के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा से पहले श्याम भवन पर भक्तों द्वारा निशान का पूजन किया। उसके बाद निशान लेकर भक्त सिरासौल के लिए रवाना हुए। जहां भक्तों ने निशान को लेकर पूजा-अर्चना की। यात्रा में शुभम माहेश्वरी गुरु जी, रजत सक्सेना, कौशल देवल, भोला, जितेंद्र माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, काकू वाष्र्णेय, गौरव देवल, शुभम वर्मा आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …