देवी की जात करके लौट रही महिला बाइक से गिरी, हुई मौत
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित देवी मां के दर्शनों से लौटते वक्त सोमवार की सुबह बाइक पर बैठी एक महिला स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके कुछ देर बाद ब्रेन हैमरेज से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या छह बिजलीघर रोड निवासी मिठाई विक्रेता अशोक बाबू शर्मा सोमवार सुबह अपनी पत्नी राजबाला (58) को बाइक पर बिठाकर गांव खितौरा स्थित देवी मां की जात कराने ले गए थे। जात पूर्ण करने के बाद दोनों सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिल्सी-बरनी-खितौरा मार्ग पर पहुंची, तभी गांव बरनी के पास बने एक स्पीड ब्रेकर पर राजबाला उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। जिनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में उनके पति इलाज के लिए नगर के सीएचसी लेकर आएं। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के नगर में शोक की लहर दौड़ गई है और साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
Budaun Amarprabhat