बिसौली। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने 18 जून को नगर पालिका का कार्यभार संभाला था तब से कार्यालय में न बैठने के कारण जन्म मृत्यु जैसे आवश्यक कार्यों का निपटान न होने से शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। मंगलवार को 11:00 बजे नगर पालिका परिषद बिसौली का कार्यालय खुला था। साफ सफाई हो चुकी थी। कुछ सहकर्मी भी अपनी कुर्सी थाम चुके थे। लेकिन अपने कक्ष में अधिशासी अधिकारी मौजूद नहीं थे। फरियादी आवास, पेयजल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य नगरीय समस्याओं के समाधान के लिए लोग इधर-उधर टहल रही थे। लेकिन उनकी व्यथा सुनकर समाधान करने के लिए कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। समस्याओं को लेकर कार्यालय आने वाले जरूरतमंद समाधान के लिए भटक रहे हैं। जबकि जन समस्याओं को सुनने के लिए हर हाल में कार्यालय में सुबह 9:30 बजे अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जनता दर्शन में समय से उपस्थित को लेकर सूबे के मुखिया के सख्त फरमान है।
Budaun Amarprabhat