Breaking News

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षिका भुवनेश्वरी मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 8, 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की शक्ति को सुदृढ़ करना था। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने कहा कि “शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि सोचने की दिशा और धैर्य का अभ्यास है। इससे बच्चों में अनुशासन, चतुराई और आत्मविश्वास का विकास होता है।” उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या मीनू बत्रा ने प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि “ऐसे आयोजनों से बच्चों की विश्लेषण क्षमता और मनोबल दोनों ही मजबूत होते हैं। यह उन्हें जीवन के निर्णयों में भी मदद करता है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: कक्षा 8 से दिया विश्वास (8-बी, यमुना हाउस) और सक्षम अग्रवाल (8-ए, गंगा हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिमा शर्मा (8-बी, गंगा हाउस) और यश सिंह (8-ए, ध्रुव हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में खुशी वार्ष्णेय (11-बी, ध्रुव हाउस) और नैतिक वार्ष्णेय (11-ए, गंगा हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कशिका जैन (11-ए, प्रह्लाद हाउस) और राघव मिश्रा (11-सी, गंगा हाउस) द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 12 के परिणामों में सृष्टि यजुर्वेदी (12-ए, यमुना हाउस), आयुष माथुर (12-डी, गंगा हाउस) और दिव्यांश प्रताप सिंह (12-ए, यमुना हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुस्कान वार्ष्णेय (12-ए, ध्रुव हाउस) द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी गई एवं भुवनेश्वरी मैडम सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँची।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!