Breaking News

1,80,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते वापस करायी

Spread the love

*1,80,000/- रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी गयी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते वापस करायी गयी।*

साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसमें शिकायतकर्ता राज विश्वास पुत्र सुरेश कुमार विश्वास निवासी नसुल्लागंज थाना सहसवान जनपद बदायूँ के साथ दिनाँक 03.06.2025 को ऑनलाइन फ्राड हुआ जिसमें आवेदक के 1,80,000/- रुपयों की साइबर ठगी की गयी। सूचना पर थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की धनराशि 1,80,000/- रुपये तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया। होल्ड की गयी धनराशि 1.80,000/- रूपये शिकायतकर्ता के खातें में स्थानान्तरित करा दी गयी है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, व टीम साइबर क्राइम थाना जनपद बदायूँ।

> *अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!