Breaking News

भाकियू की मासिक बैठक के बाद सौंपा ज्ञापन

Spread the love

भाकियू की मासिक बैठक के बाद सौंपा ज्ञापन

दहगवां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष जुगल किशोर यादव के नेतृत्व में किसानों की मासिक बैठक दहगवां स्थित ब्लाक परिसर में आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान तमाम किसानों ने बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत को सौंपा।
इस दौरान भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष जुगल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार जहां सरकारी स्कूलों को कम छात्र संख्या की बात कहकर मर्ज कर रही है लेकिन इस फैसले से छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा क्योंकि गांव का स्कूल बंद होने से दूसरे गांव तक नौनिहाल पहुंचने में असमर्थ रहेंगे तो शिक्षा से वंचित रह जायेंगे। वहीं बरसात का मौसम शुरू हो चुका है सफाईकर्मी गांवों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे जिससे संक्रामक कीटाणुओं का खतरा अधिक रहेगा। इसके साथ ही अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the loveबिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण …