Breaking News

संतुलित भोजन लेने से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास

Spread the love

संतुलित भोजन लेने से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 55 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार की लेना चाहिए। क्योंकि उनके आहार से पेट में पलने वाले बच्चे का संपूर्ण होता है। इसके अलावा महिलाओं को मानसिक तनाव, घर की कलह से दूर रहना चाहिए। इससे भी बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा.अरविंद कुमार वर्मा, डा.जयश्री शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गांजा तस्करी के मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा

Spread the loveबदायूं। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के मामले …