Breaking News

बिल्सी में अभियान के तहत लोगों ने लगाए पौधे

Spread the love

बिल्सी में अभियान के तहत लोगों ने लगाए पौधे

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर परिसर में एसडीएम रिपुदमन सिंह और बीडीओ शैली गोविल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस मौके पर ब्लाक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कालेज में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता और प्राचार्य डा. पंकज कुमार सिंह ने स्टूडेंट्स के साथ परिसर में पौधारोपण किया। महेश बाल इंटर कालेज में भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य डा.रोहिताश कुमार ने पौधारोपण किया। वहीं तहसील परिसर में बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी और भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने पौधे लगाए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!