Breaking News

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, छाया का मॉडल रहा प्रथम

Spread the love

बदायूं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब की ओर से जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की कुमारी छाया ने ‘व्हीकल एक्सीडेंट कंट्रोल सिस्टम’ मॉडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगोला के उदित गुप्ता द्वितीय और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के योगेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लक्ष्मण शक्ति और सती सुलोचना के मार्मिक मंचन ने दर्शकों की आंखें की नम

Spread the loveमेघनाद वध से लेकर सुलोचना के सती होने तक के प्रसंगों ने रामलीला …