Breaking News

एसडीएम राशि कृष्णा ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी

Spread the love

बिसौली। एसडीएम राशि कृष्णा ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और कुछ समस्याओं का समाधान कर अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने लोगों की शिकायतों को सुना। ग्राम परवेजनगर अफगना निवासी महिपाल पुत्र सुखराम का आरोप है कि उसके भाई अमरसिंह ने दो बीघा खेत का बटवारा गलत तरीके से किया है। पीड़ित ने खेत का बटवारा सही तरीके से करवाने की गुहार लगाई है। वही राजस्व संबंधी दो शिकायतों का तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, शादव अली नकवी, लेखपाल अमित कुमार, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, आदित्य कुमार, अरविंद कुमार , रामौतार यादव आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …