Breaking News

स्कूल मर्जर नीति सरकार वापस ले–रामसेवक वर्मा

Spread the love

स्कूल मर्जर नीति सरकार वापस ले–रामसेवक वर्मा

उसहैत प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के आह्वान पर उसावां ब्लाक के मर्ज किए गए विद्यालयों में सर्वाधिक संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय सरनमई में आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा उसावां की कार्यकारिणी एवं संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा विभागों के साथ विद्यालय समय के उपरांत अभिभावकों के साथ बैठक की।और छोटे बच्चों विशेष कर बालिकाओं को आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें ग्राम वासियों द्वारा विद्यालय मर्ज होने पर बच्चों को आने वाली समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखा गया और विद्यालय मर्ज करने का पुरजोर विरोध किया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में सरकार की बालक -बालिका विकास विरोधी नीति को लेकर नारे वाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम सेवक वर्मा ब्लॉक मंत्री अरविंद यादव ब्लॉक कोषाध्यक्ष योगेश पाल शाक्य नफीस अहमद खान हेमेंद्र कुमार विक्रांत सिंह मोहम्मद साकिब एलन गंगवार गजराज सिंह विपिन सिंह यादराम सत्यवीर खेमकरण मनोज शोभाराम कुंती सावित्री शिखा मधुबाला रामदुलारी आदि अभिभावक मौजूद रहे।

रिपोर्टर रामू सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …