Breaking News

अप्राकृतिक कृत्य करने का लगाया आरोप

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के ही एक व्यक्ति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव ते पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि वह आठ जुलाई की दोपहर अपने खेत पर जा रहा था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने डरा धमकाकर उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। तभी गांव के ही और लोग आ गए। जिन्होंने आरोपी से छुड़ाया। पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …