कादर चौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की जुलाई माह की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 15.07.2025 दिन मंगलवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में रत्नेश कुमार एआरपी (विज्ञान) की अध्यक्षता में अपराह्न 1:30 बजे से प्रारंभ होकर 3:00 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में पहुंचे कादर चौक खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने यू-डायस स्टूडेंट प्रोफाइल को अपग्रेशन करने के लिए विशेष जोर दिया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हाउसहोल्ड सर्वे 2025 के अनुसार बच्चों को चिन्हित कर नामांकन अवश्य कर लें एवं नए प्रवेशांक के लिए अभिभावकों से संपर्क कर नये बच्चों के प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें। शिक्षक संकुल राजीव कुमार जौहरी ने कहा कि प्रत्येक माह पीटीएम और एसएमसी बैठकों का सफल आयोजन करते रहें। शिक्षक संकुल परमानंद ने कहा समर्थ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की प्रतिदिन उपस्थिति ऑनलाइन लगाते रहें । शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने कहा कि शारदा ऐप पर ड्रॉप आउट बच्चों को पंजीकृत अवश्य करें। शिक्षक संकुल कामिनी रानी ने कहा कि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों में भाषा एवं गणित की निर्देशिकाओं के माध्यम से गतिविधियां करवाते रहें। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने कहा की कक्षा एक एवं दो के बच्चों में भाषा व गणित के लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त करने का कार्य करते रहें । एआरपी (विज्ञान) रत्नेश कुमार ने शब्द संकेत, छुट्टी के बाद बच्चे लयबद्ध तरीके से घर जाएं। और स्मार्ट क्लास पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही पाठ योजना, टीएलएम, गणित/ विज्ञान किट का प्रयोग नियमित करते रहें।
इस अवसर पर जमीर अहमद, कामिनी रानी, हरेंद्र मोहन सिंह, परमानंद, मोहम्मद रूमान, शिव कुमारी शाक्य, काजिम अली, शैला मंजूर, ज्योति, सुरभी रोहतकी, नरेश पाल सिंह, जफर आलम, मोहिनी गुप्ता, राधिका महेश्वरी, अल्पेश कुमार वैश्य, तलत खान, सबा शुजात, सावित्री आदि।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक अल्पेश कुमार वैश्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat