Breaking News

शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love

समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से *सांसद मा0 आदित्य यादव* जी ने आज *दिनांक 15 जुलाई 2025* को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ के अंतर्गत विधानसभा गुन्नौर और बिसौली का भ्रमण किया इसके अंतर्गत सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ ग्राम हरगोविन्दपुर गुन्नौर जनपद सम्भल पहुंचेl जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर ब्लाक जुनावई ग्राम हरगोविन्दपुर निवासी सुखपाल पासी के पुत्र की बारात बोलेरो से जा रही थी जो दीवार से टकरा गयी इसमें दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मुत्यु हो गई थी। यहाँ पहुँचकर घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दियाl
इसके पश्चात् विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी पहुचे। ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में 5 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। यहाँ पहुँचकर घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
इस मौके पर सांसद श्री जावेद अली, सांसद श्री जिया उर रहमान,विधायक श्री रामखिलाडी यादव,विधायक श्री इक़बाल महमूद,विधायक श्रीमती पिंकी यादव,सपा ज़िला अध्यक्ष संभल असगर अली,सपा ज़िला अध्यक्ष बदायूं आशीष यादव, पूर्व मंत्री श्री प्रदीप यादव,पूर्व विधायक श्री राजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, खजाना देवी, राजेंद्र यादव, ज़िला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार,नइमुल हसन,अमित यादव, सुरेंद्र यादव. महेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, राहुल यादव, जयपाल सिंह सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!