Breaking News

नहीं रहे, स्काउट भवन के चौकीदार हरपाल सिंह

Spread the love

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र के ईमानदार, कर्मठ और अपने कार्य के प्रति सजग चौकीदार हरपाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव दातागंज क्षेत्र के घटमापुर में किया गया। वह 74 वर्ष के थे।
हरपाल सिंह अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। हर परिस्थिति में मुस्कुराते ही नजर आए। चुनौतियों का हमेशा सामना किया, कभी पीछे नहीं है। दिल्ली में अपने बेटे सुगंध के रहकर अपना इलाज करा रहे थे।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि ईमानदार व्यक्ति को सदियों याद रखा जाता है।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक पूर्वी सक्सेना, जिला सचिव आलोक कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, महीपाल सिंह, कृपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, निखिल चौहान ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!