बिसौली। नगर पालिका परिषद में मंगलवार को नगरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने नगर वासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित समस्याओं का निराकरण भी तत्काल किया गया। समाधान दिवस में पीएम आवास एवं जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की शिकायतें आई जिसका अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने संबंधित बाबू को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मशकूर खान, महेश शर्मा, राजीव कुमार, जितेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
Check Also
हादसे में जान गंवाने वाले दो भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस
Spread the loveबिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे …
Budaun Amarprabhat