Breaking News

एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प*

Spread the love

*एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में चल रहे पौध लगाओ पौध बचाओ अभियान के अन्तर्गत एनएसएस छात्रा इकाई की स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित कर उनकी सम्पूर्ण सुरक्षा का संकल्प लिया।
स्वयंसेविकाओ ने रुसा भवन के के समीप खाली भूमि पर पौधे रोप कर उस क्षेत्र को वाटिका के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ संजय कुमार एवम वृक्षारोपण अभियान की संयोजक डॉ सरिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने रुसा भवन के समीप भूमिखंड में वाटिका बनाने के लिए झाड़ झंखाड़ को काट कर साफ किया और पौधे रोपित किए । डॉ जायसवाल ने प्रत्येक पौधों के संरक्षण के लिए स्वयंसेविकाओं को पौधमित्र बनाया तथा उनके सम्पूर्ण देखभाल की शपथ दिलाई। पौधारोपण अभियान की संयोजक डॉ सरिता यादव ने श्रमदान करने वाले सभी छात्राओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शादी के सात दिन बाद उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। मसवासी-टांडा-बाजपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल नवविवाहित …

error: Content is protected !!