Breaking News

स्पर्श मेला 24 जुलाई को, भूतपूर्व सैनिकों व दिवंगत जवानों के परिजनों के लिए पेंशन, जॉब रजिस्ट्रेशन व अन्य सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध

Spread the love

स्पर्श मेला 24 जुलाई को, भूतपूर्व सैनिकों व दिवंगत जवानों के परिजनों के लिए पेंशन, जॉब रजिस्ट्रेशन व अन्य सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध
बदायूँ: 17 जुलाई। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी ले0कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा) ने जनपद बदायूँ के भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों के परिवारों को जानकारी देते हुए बताया कि कि स्पर्श मेला जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बदायूँ में 24 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से सांय 03 बजे तक होने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मेले में मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली वेटेरंस ब्रांच की टीम सेवा में उपस्थित रहेगी। स्पर्श मेला में विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी जैसे स्पर्श पर पंजीकरण, 64 के.बी. के ई.सी.एच.एस. स्मार्ट कार्ड का पंजीयन, जॉब हेतु पंजीयन, पेंशन व पारिवारिक पेंशन संबन्धी केस, पी.पी.ओ. का जैनरेशन, जीवित प्रमाण पत्र का अपडेशन, विवरण करेक्शन/अपडेशन, सम्बन्धित अभिलेख कार्यालय या पी.सी.डी.ए. पेंशन की समस्या का निदान, डिमाइज ग्रान्ट या अन्य ग्रान्ट के सम्बन्ध में जानकारी, पेनुरी ग्रान्ट की जानकारी, विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं नियमों की जानकारी इत्यादि। आप सभी इस मेले का लाभ अवश्य उठायें। अपने साथ लेकर आयें स्पर्श आई.डी. और पास वर्ड यदि सी.डी.ए. से प्राप्त है, पी.पी.ओ., बैंक पास बुक, डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड, पैन, पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं पासपोर्ट साइज फोटो। किसी भी जानकारी के लिए आप 7060431974 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …