Breaking News

निःस्वार्थ सेवा से होते हैं, देशभक्ति और क्रांतिकारी तैयार

Spread the love

स्काउट भवन पर निःशुल्क जल जल सेवा शिविर में भाग लेने वाले शिक्षक और बच्चे सम्मानित

बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्काउट गाइड ने योग किया। इसके बाद महीने भर निःशुल्क जल सेवा शिविर में सहयोग करने वाले स्काउट गाइड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलामुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा बच्चों को देशभक्त, क्रांतिकारी और महापुरुषों के रूप में तैयार करती है। इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष डा.एसके गुप्ता ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें।
स्काउट संस्था के संरक्षक डा.वीरपाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, जिला सचिव आलोक कुमार पाठक, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डीओसी मोहम्मद असरार ने निःशुल्क जल सेवा शिविर में भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल पिलाने वाले स्काउट गाइड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योगाचार्य राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा. जुगल किशोर, योगा एसोशिएशन की जिला सचिव कंचन सक्सेना ने स्काउट गाइड को आसन, प्राणायाम, विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया और उनके लाभों से अवगत कराया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर गाइड रेनू, रिया, रितु, रंजीत, प्रेम, खुशी, हिमांशु, निखिल चौहान, सानिया, अर्पिता, सेजल, नेहा, नंदिनी, उमा, वैष्णवी, उर्वशी, शीतल, मोहिनी, संजना, वंदना आदि मौजूद रहीं।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी

Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …