Breaking News

नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा

Spread the love

सहसवान: नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित हर्षित उपाध्याय ने शिव लिंग पूजा का रहस्य बताया। कहा कि रुद्राष्टकम पाठ से सभी दुख दूर होते हैं। भगवान शिव को अखंडता प्रिय है। शिवलिंग का मतलब शिव का प्रतीक, चिन्ह, पूरे विश्व के देशों में जो इस्लामिक देश थे। उन्होंने गलत अर्थ किया। नारायण के प्रतीक शालिग्राम हैं। इसी प्रकार शिवलिंग की जलहरि जगदम्बा की प्रतीक है। माता सती कनखल में गंगा मां के रज से पिंडी बनाकर पूजा करती थीं।‌ माता सती और शिव का पावन चरित्र श्रवण कराया और बताया कि श्रीमद भागवत साक्षात श्री कृष्ण हैं। भक्त की हर कामना भागवत में पूरी होती है। कथा में अनुज माहेश्वरी, दीपन्शु माहेश्वरी, राम प्रकाश उपाध्याय, उत्कर्ष शर्मा, मुकेश कुक्कु माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट व चौड़ाई 10 फीट, अधिकतम वॉल्यूम 75 डेसीबल ही अनुमन्यः जिलाधिकारी

Spread the loveसिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त हो कावड़ यात्रा: केंद्रीय राज्यमंत्री कावड़ यात्रा का आयोजन …

error: Content is protected !!