Breaking News

नायब तहसीलदार ने बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क की

Spread the love

नायब तहसीलदार ने बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क की
आसफपुर / बिसौली – बीते दिन शुक्रवार को बिसौली नायब तहसीलदार सृजन यादव ने राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र में ऋण वसूली अभियान चलाया ।
इस दौरान नायब तहसीलदार सृजन यादव ने बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर व निजरा में बड़े बकायेदारों द्वारा अपना बैंक ऋण नियत समय से जमा नहीं करने पर बाकीदारों की अचल संपत्ति कुर्क करने की विधिक कार्यवाही की है ।
इस दौरान शुगर पाल सिंह पुत्र नत्थू , हिमाचली देवी पत्नी कंचन , मोहर सिंह पुत्र मिश्री व पुष्कर यादव पुत्र मोहर सिंह आदि बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति पर प्रशासन का चाबुक चला ।
इस वसूली अभियान में नायब तहसीलदार सृजन यादव व राजस्व विभागीय संबंधित लेखपाल , कानूनगो , संग्रह अमीन व अनुसेवक आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीलदार सृजन यादव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …