Breaking News

प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य और नवजीवन का प्रतीक है, हरियाली तीज : संजीव

Spread the love

प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य और नवजीवन का प्रतीक है, हरियाली तीज : संजीव

-हरियाली तीजोत्सव में छाई रंग-बिरंगी छटा, वैष्णवी बनीं तीज रानी (क्वीन)

बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर हरियाली तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेंहदी रचाओ और राखी सजाओ जैसी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैष्णवी को उनकी आकर्षक प्रस्तुति और पारंपरिक परिधान के आधार पर हरियाली तीज रानी (क्वीन) चुना गया। वहीं, राखी सजाओ प्रतियोगिता में अनुष्का ने अपनी रचनात्मकता और सुंदर साज-सज्जा से सभी का ध्यान आकर्षित किया और सर्वश्रेष्ठ रहीं।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार बच्चों में आत्म विश्वास जगाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाली तीजोत्सव पर्व प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य और नवजीवन का प्रतीक है। ऋतु परिवर्तन का स्वागत करता है, बल्कि स्त्री शक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना को भी प्रकट करता है।उन्होंने कहा कि हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का पर्व है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, वहीं देवकन्याओं के लिए यह आस्था, आभा और आत्मसंयम का प्रतीक है।
हरियाली तीजोत्सव समारोह गीतों, झूलों से पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
स्काउट भवन कार्यालय अधीक्षक पूर्वी सक्सेना के नेतृत्व में छात्राओं ने मेंहदी और राखी सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेहंदी सजाओ में केदारनाथ कालेज की वैष्णवी पटेल हरियाली तीज रानी (क्वीन) चुनीं गई। नंदनी मौर्य शीतल कश्यप ने द्वितीय और नेहा कश्यप ने तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि राखी में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज की अनुष्का और रेनू प्रथम रही। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुस्कान, रोशनी, उर्वशी, बोधेंद्र राठौर, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली मिलन समारोह में सजा भव्य कवि सम्मेलन, हास्य व वीर रस की कविताओं ने बांधा समां

Spread the loveबिसौली। श्री अग्रवाल सभा द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि …

error: Content is protected !!