बदायूँ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट पूर्णतः सुरक्षित मिले। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बलों व सीसीटीवी की निगरानी में मशीने सुरक्षित हैं। उन्होंने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को भी देखा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का आंतरिक तथा वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं तथा सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। सभी मशीने पूर्णतः सुरक्षित हैं। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
Check Also
अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर
Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …
Budaun Amarprabhat