Breaking News

मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल रही सिदरा

Spread the love

मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल रही सिदरा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीन से आठ तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने हरियाली तीज से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को हरियाली तीज का महत्व समझाया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से सिदरा ने प्रथम, तनु ने द्वितीय, कक्षा तीन से गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सरिता, नंदनी, सिम्मी, हर्षित, उपदेश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!