Breaking News

बीडीओ ने दूर कराई ढकपुरा की जलभराव की समस्या

Spread the love

बीडीओ ने दूर कराई ढकपुरा की जलभराव की समस्या

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत बरनी ढकपुरा का मजरा ढकपुरा में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को बीडीओ शैली गोविल ने संज्ञान देते हुए शुक्रवार को तहसील की राजस्व एवं विकास विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर समस्या का निराकरण कराया। बीडीओ ने बताया कि गांव में ढकपुरा-मिर्जापुर सोहरा मार्ग की ग्रामवासियों की मौजूदगी में टीम द्वारा सबसे पहले पैमाइश कराई गई। उसके बाद उक्त मार्ग पर हो रहे जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा कच्ची नाली को खुदवाया। ताकि गांव के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े। नाली खुदवाने के बाद ग्रामीणों को इससे काफी राहत महसूस की है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, सज्जाद हुसैन, दीपक कुमार, प्रधान पति राम मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!