Breaking News

बिल्सी में 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग हुए परेशान

Spread the love

बिल्सी में 24 घंटे से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग हुए परेशान

बिल्सी। नगर पालिका परिषद की ओर से दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप चल रही है। जिससे नगर में लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। लोगों का कहना है कि उक्त नगर पालिका परिषद एक आदर्श नगर पालिका है जहां पर पानी तक की सुविधा सही से उपलब्ध नहीं कर पा रही है। पेयजल व्यवस्था आए दिन ठप हो जाती है। कभी लो वोल्टेज तो, कभी स्टार्टर खराब जैसी तकनीकी खराबियों का कारण बताकर नलकूप संचालक जनता को गुमराह करते रहते हैं। ऐसे में नगर के लोग पीने के पानी को तरसते रहते हैं। बताते है कि शुक्रवार की रात नलकूप संख्या एक पर लगे स्टार्टर में कमी होने के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पालिका के जलकल प्रभारी कल रविवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की बात कर रहे है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ की मजबूती से ही 2027 में रचेगा भाजपा विजय का नया इतिहास

Spread the loveबूथ अध्यक्षों के दम पर 2027 में बदायूँ की छहों विधानसभा सीटों पर …

error: Content is protected !!