Breaking News

अंधेरे में नशेड़ी घर में घुसा, जमकर की धुनाई

Spread the love

अंधेरे में नशेड़ी घर में घुसा, जमकर की धुनाई

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में शुक्रवार की रात एक नशेड़ी युवक रात के अंधेरे में एक घर में घुस गया। तभी ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना उघैती क्षेत्र के गांव तालिमनगर निवासी लखन पुत्र मुन्नालाल पांच दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में अपनी बहन के घर आया था। वह रोजाना शराब पीकर नशा करता है। शुक्रवार की रात वह नशे में गांव के एक व्यक्ति के घर के पिछवाड़े से घुस गया। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। लोगों ने उसे चोर समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे लखन गंभीर रुप से घायल हो गया। शनिवार को घायल पीड़ित अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडीकल परीक्षण कराने के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!