
बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को याद करते उन्हें नमन किया गया तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने कारगिल दिवस पर भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए और अपने अपने भाषणों कहा कि शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की मिसाल हैं कारगिल के वीर। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 7 से इशिता कुमारी, कक्षा 6 समर्थ मौर्य ,कक्षा 5 से मानवी, और कक्षा 4 से शिवांश प्रथम स्थान पर रहें। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी .पी. सिंह ने छात्रों में भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और साहसपूर्ण कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में समाप्त हुआ जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाले पर्वतीय चौकियों पर नियंत्रण वापस ले लिया था। इसलिए, कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। कारगिल विजय दिवस देश भर में उन भारतीय नायकों को याद करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, इस दिन भारत अपनी वीरता और दृढ़ संकल्प की सबसे उल्लेखनीय कहानियों में से एक को याद करता है। यह विशेष अवसर उन बहादुर सैनिकों का सम्मान करता है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम पर्वत चोटियों, बर्फीली हवाओं और दुश्मन की लगातार गोलीबारी का सामना करते हुए कठिन विजय हासिल की थी। विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य में सेना के क्षेत्र में जाने का सुझाव प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए एवं श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया। इस अवसर पर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैयबा फातिमा अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना और हर्षित शर्मा उपस्थित रहें।
Budaun Amarprabhat