Breaking News

टीएमयू के डेंटल कैंप में ग्रामीणों की जांच

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हैल्थ डेंटिस्ट्री की ओर से स्कूल डेंटल कैंप

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हैल्थ डेंटिस्ट्री की ओर से मुरादाबाद के गांव हासमपुर में आयोजित स्कूल डेंटल कैंप में 6-13 साल के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को ब्रश करने के सही तरीके बताते हुए कहा, हमें दातों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतिदिन दो बार सुबह और रात को ब्रश करना चाहिए, ताकि दांतों की तमाम बीमारियों से बच सकें। साथ ही गांव की 19 महिलाओं और 37 पुरूषों के दांतों की भी गहनता से जांच की गई। डेंटल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल एवम् डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हैल्थ डेंटिस्ट्री के एचओडी प्रो. (डॉ.) प्रदीप तांगडे, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन और प्रो. डॉ. विकास सिंह बताते हैं, डेंटल कॉलेज की ओर से समय-समय पर स्कूल डेंटल कैंप, विलेज और एनएसएस डेंटल कैंप लगाए जाते हैं। इन कैंपों का मकसद छात्रों और ग्रामीणों को जागरूक करना है। डेंटल स्टुडेंट्स ने कैंप में बताया, नियमित और सही तरह से ब्रश न करने पर दांतों से जुड़ी बीमारियों जैसे- मसूड़ों से खून आना, दांतों में कीड़ा लगना, मुंह से बदबू आना आदि समस्याएं हो जाती हैं। कैंप में एमडीएस के स्टुडेंट डॉ. प्रभात कुमार सिंह, बीडीएस इंटर्नस मनीषा, रिदा आदि शामिल रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!