Breaking News

हज-2026 हेतु आवेदन की तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी

Spread the love

हज-2026 हेतु आवेदन की तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी
बदायूँ : 01 अगस्त। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति मौलाना अली मियाँ मैमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई ने हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 07 अगस्त 2025 कर दी है।
उन्होंने सभी आवेदकों को सूचित किया है कि ज़िला स्तर पर स्थापित हज-सुविधा केन्द्र/फ़ैसिलिटशन सेन्टर व साइबर कैफ़े व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट एचटीटीपी हजकमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व मोबाईल ऐप ’’हज सुविधा’’ के माध्यम से हज 2026 के आवेदन निर्धारित अन्तिम 07 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व आवेदक हज-2026 के दिशा-निर्देशों (गाइडलाइन) को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन हेतु मशीन पठित वैद्य अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है जो आवेदन की अन्तिम तिथि 07 अगस्त 2025 या उससे पूर्व का हो जिसकी वैद्यता तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक होना अनिवार्य है। हज-2026 हेतु सामान्य 40 दिवस की यात्रा के अतिरिक्त छोटी 20 दिवसीय हज यात्रा हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है जिसमें कम सीटें उपलब्ध हैं एवं व्यय अधिक होने की सम्भावना है तथा ऐसा विकल्प चयनित करने वालों हेतु केवल सात(07) उड़ान स्थल(अहमदाबाद,बैंगलोर,चेन्नई,कोच्चिन,दिल्ली,हैदराबाद व मुम्बई) निर्धारित हैं। सामान्य यात्रा हेतु निर्धारित शर्ते हज 2025 की भॉति ही रहेंगी। विस्तृत दिशा-निर्देश हज कर्मटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट एचटीटीपीएस हजकमेटी डॉट जीओवी डॉट इन व उ0 प्र0 राज्य हज समिति की वेबसाइट एचटीटीपीएस हजकमेटी यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। फ़ार्म भरने से पूर्व इसका अवलोकन अवश्य कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अन्तिम पृष्ठ, ऐडरेस प्रूफ़, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति भी आवेदनकर्ता को अपलोड करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन उपरान्त आवेदन फ़ार्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा एवं उसे सचिव/कार्यपालक अधिकारी,उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियॉं मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर,लखनऊ को उपलब्ध कराना होगा। हज-2026 ज़िला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा हेतु मदरसा शम्सुल उलूम घण्टाघर बदायॅूं को हज ई-सुविधा केन्द्र स्थापित कर मदरसे के प्रधानाचार्य मुहम्मद इरशाद आलम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है ताकि हज यात्रियों को ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने में सुविधा प्रदान की जा सके। ज़िला स्तर पर हैल्पलाइन मोबाइल नम्बर मुहम्मद इरशाद आलम-9555584637, अफ्फ़ान हक़-9897573400, मुहम्मद स्वाले अली 9520558429, अफ़ज़ाल अहमद-9456406761 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!