बदायूँ। विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति व एनजीटी के आदेशों के क्रम में कराए जा रहे हैं कार्यों के संबंध में बैठक आहूत की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मा0 एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि एनजीटी के मामलों में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत से कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत लिगेसी बेस्ट का निस्तारण कराए।
उन्होंने कहा कि गंगा या उसकी सहायक नदियों में किसी भी नाले का अनट्रीटेड पानी नहीं गिरना चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए प्रत्येक नगर निकाय अपने यहां एसटीपी का कार्य प्राथमिकता पर कराये। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat