Breaking News

उन्नति प्रेरणा महिला उद्योग के तत्वावधान में कस्बा म्याऊं में भव्य भंडारे का आयोजन

Spread the love

म्याऊं। उन्नति प्रेरणा महिला उद्योग के तत्वावधान में कस्बा म्याऊं में भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष श्री रामू सिंह एवं समाजसेवी डॉक्टर चक्रेश नंदन उपस्थित रहे। इन गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे में सेवा कर शिव भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया भंडारे के आयोजन में उन्नति प्रेरणा महिला उद्योग की सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय एवं सेवा भावना का परिचय दिया गया। आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत की ध्वनि और शिव नाम की गूंज से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

रिपोर्टर रामू सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!