Breaking News

बाबू क्लब ने किंग क्लब को छह विकेट से हराकर मैच जीता

Spread the love

बाबू क्लब ने किंग क्लब को छह विकेट से हराकर मैच जीता

बिल्सी। अगोल रोड स्थित डा.भीमराव आम्बेडकर जिम सेंटर के तत्वावधान में रविवार को शुरु हुए जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बाबू क्रिकेट क्लब और किंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बाबू क्रिकेट क्लब ने छह विकेट ने किंग क्रिकेट क्लब को हराकर मैच जीत लिया। यहां सबसे पहले किंग क्रिकेट क्लब के कप्तान फरदीन खान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते ही उनकी टीम ने निर्धारित ओवर में 77 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें समीर ने 48 रन नावाद, मुशर्रफ ने 14, अल्तमश ने नावाद 11 रन बनाए। वहीं बाबू क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम दो, सीबू ने एक विकेट लिया। इसके 78 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर बाबू क्रिकेट क्ल्ब के खिलाड़ियों ने धुंआधार पारी खेलते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें सीबू ने सात, बाबू ने नाबाद 18 और शिवम् ने नाबाद 50 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार बाबू क्रिकेट क्लब को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से शिवम ने 50 रन बनाने एवं दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर योगेश सागर, रोहित शर्मा, केतन माहेश्वरी, सारिक, शिवम, अमन, मंयक जैन, मोहित फौजी, रजनेश, श्याम आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!