*“थाना बिनावर पुलिस द्वारा ग्राम विजय नगला में हुये सनसनीखेज हत्याकांड का अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार।“*
*“अभियुक्त की निंशानदेही पर आलाकत्ल बरामद।“*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार कम्बोज थाना बिनावर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम थाना बिनावर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम बदायूँ की मदद से थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम विजयनगला में हुए सनसनीखेज सुरेशचन्द्र गुप्ता हत्या काँड का अनावरण करते हुए प्रकाश मे आये अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता निवासी विजय नगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लकडी की फन्टी बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
थाना बिनावर, बदायूँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 135/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात में दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि मृतक सुरेश चन्द गुप्ता पुत्र विशुनलाल गुप्ता निवासी विजय नगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ का सगा साला धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता निवासी विजय नगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ जो मूल रुप से शाहजहाँपुर के रहने वाला है, जो वहाँ से लगभग 25 वर्ष पूर्व सपरिवार ग्राम विजय नगला में आकर स्थायी रुप से बस गया जिसपर विभिन्न अभियोग विभिन्न माननीय न्यायालयों में विचाराधीन हैं । मुकदमों की पैरवी व खर्चों को लेकर धर्मेन्द्र गुप्ता ने पैसे के लालच में धोखे से दिनांक 26.06.2025 को सामूहिक पारिवारिक जमीन को अपने बहनोई मृतक सुरेश चन्द गुप्ता के पिता श्री विशुनलाल गुप्ता से इनके पारिवारिक अजय गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र गुप्ता निवासी सिकरोड़ी थाना बिनावर जनपद बदायूँ के नाम एक बीघा 08 बिस्वा जमीन करवा दी और अपनी दलाली के एक लाख बीस हजार रुपये अजय गुप्ता से तय कर लिया । जब धोखे से कराये गये इस बैनामे के सम्बन्ध में जानकारी मृतक सुरेश चन्द गुप्ता को हुई तो उन्होने इसका विरोध करते हुए सपरिवार बैनामे के दाखिला खारिज के विरुद्ध मुकदमा मा0 न्यायालय में दर्ज करा दिया । मुकदमा दर्ज होने की जानकारी अजय गुप्ता को हुई तो इसने धर्मेन्द्र गुप्ता को पैसे देने से मना कर दिया तब धर्मेन्द्र गुप्ता ने अजय गुप्ता से दलाली के तय किये गये एक लाख बीस हजार रुपये के लिए उसपर दबाव डालकर धमकी दी । इसी रकम को न मिलता देख धर्मेन्द्र गुप्ता ने अपने बहनोई को सबक सिखाने की मन में ठान ली थी और मैं मौके की तलाश में रहने लगा । मृतक का पुत्र राहुल गाँव में बनी नई पानी की टंकी पर रात्रि में चौकीदारी करता था। जब अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता को पता चला कि उसका भाँजा, मृतक का पुत्र, राहुल दिल्ली गया है तथा राहुल की जगह पर रात्रि चौकीदारी ड्यूटी के लिये मृतक सुरेश चन्द गुप्ता रात्रि में 11.30 बजे घऱ से अकेला निकला। धर्मेन्द्र गुप्ता ने अपने घर की बालकनी से उसको अकेला जाता देखकर आवाज दी कि आप अकेले जा रहे हो मैं भी आपके साथ टंकी तक चलकर ताला खुलवा देता हूँ । धर्मेन्द्र गुप्ता पहले से ही मौके की तलाश में था और किसी ने उसको आते जाते भी नहीं देखा था तो इसने अपने हाथ में लिए लकड़ी की फंटी से अपने बहनोई सुरेश चन्द गुप्ता के पैर पर फंटी मारी जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया । फिर इसने उसी फंटी से अपने बहनोई के सिर पर दो तीन बार और वार किया जिससे वह वहीं पक्की इंटरलाकिंग ईंट पर गिर गया। सुरेशचन्द्र को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता वहाँ से भाग गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता निवासी विजय नगला थाना बिनावर जनपद बदायूँ उम्र 47 वर्ष
*बरामदगी विवरण –*
आलाकत्ल एक लकडी की फन्टी
*गिरफ्तारी का स्थान/समय –*
मलिकपुर मोड थाना बिनावर, जनपद बदायूँ , दिनांक 04.08.2025 समय 11.35 बजे
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0- 135/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना बिनावर जनपद बदायूँ
2. मु0अ0सं0 532/2021 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर
3. परिवाद संख्या 562/2022 धारा 138 एन0आई0 एक्ट थाना इज्जतनगर जनपद बरेली
4. मु0अ0सं0 120/2005 धारा 376/323/352/511 भादवि थाना बिनावर जनपद बदायूँ
*अनावरण व गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल का विवरण –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार काम्बोज थाना बिनावर जनपद बदायूँ
2. सहयोग करने वील टीम – एस.ओ.जी. प्रभारी श्री राजेश कौशिक मय टीम
3. सहयोग करने वाली टीम – सर्विलांस प्रभारी श्री धर्वेन्द्र कुमार मय टीम
4. निरीक्षक अपराध श्री संहसरवीर सिह थाना बिनावर जिला बदायूँ
5. उ0नि0 श्री अनित कुमार थाना बिनावर जनपद बदायूँ
6. उ0नि0 श्री आदर्श तिवारी थाना बिनावर जनपद बदायूँ
7. उ0नि0 श्री विनोद कुमार शर्मा थाना बिनावर जनपद बदायूँ
8. हे0का0 608 लवकुमार थाना बिनावर जनपद बदायूँ
9. हे0का0 694 नरेन्द्र मौर्य थाना बिनावर जनपद बदायूँ
10. हे0का0 680 विनित कुमार थाना बिनावर जनपद बदायूँ
11. हे0का0 807 कुँवरसेन थाना बिनावर जनपद बदायूँ
12. का0 1923 त्रिवेश कुमार थाना बिनावर जनपद बदायूँ
13. का0 1309 राहुल चौहान थाना बिनावर जनपद बदायूँ
Budaun Amarprabhat