बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को वृक्षारोपण स्थल मुजरिया का निरीक्षण किया। उनके संज्ञान में आया कि वन जमा योजना अंतर्गत करीब 13 हेक्टेयर में 8125 पौधों का रोपण अभियान अंतर्गत पौधारोपण कराया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पौधा रोपण के उपरांत पौधों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का कार्य भी करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संतुलन में भी सहायक हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एसडीओ फॉरेस्ट कमल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat