Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

Spread the love

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

सहसवान, बदायूं आगामी त्योहारों, विशेष रूप से रक्षाबंधन और चेहल्लम, को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली प्रांगण में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ करनवीर सिंह और कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …