Breaking News

भांजी के साथ बलात्कार करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

सहसवान: भांजी के साथ बलात्कार करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव का रहने वाला उसका मामा एक अगस्त को उसके घर पहुंचा। उस समय उसके माता-पिता और भाई घर पर नहीं थे। दवा दिलाने के बहाने से वह उसे बाइक पर बैठा कर कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नब्बी नगला ले गया। यहां रात को आरोपित ने एक भगत के घर के पास झोंपड़ी में उसके साथ बलात्कार किया। अगले दिन वह बाइक से उसे अपने गांव ला रहा था। रास्ते में आरोपित ने पुनः बलात्कार का प्रयास किया तो वह शोर मचाती हुई भाग निकली। महिला ने अपने मामा श्रीपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपनी भांजी पर पहले से बुरी नजर रखता था। एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी तो वह बहाने से उसे बुला लिया और कादरचौक क्षेत्र के गांव में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!