Breaking News

मेंहदी प्रतियोगिता: दीक्षा, आस्था और यशी ने पाया पहला स्थान

Spread the love

मेंहदी प्रतियोगिता: दीक्षा, आस्था और यशी ने पाया पहला स्थान

बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने देशभक्ति की थीम पर अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर-सुंदर डिजाइन बनाई। प्रतियोगिता में दीक्षा, आस्था माहेश्वरी और यशी यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम, खुशबू सागर, सृष्टि गौतम और सना को द्वितीय एवं गुड़िया, नीतू और शीतल शाक्य को संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साह और कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!