Breaking News

अनियंत्रित लोडर वाहन (छोटा हाथी) पलटने से उसमें सवार 13 लोग घायल

Spread the love

सहसवान: अनियंत्रित लोडर वाहन (छोटा हाथी) पलटने से उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग अंत्येष्टि संस्कार में शामिल होने कछला जा रहे थे।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर सालिक नगला गांव के पास हुआ। नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मृत्यु हो गई थी। वाहन में सवार सभी लोग कछला गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सालिक नगला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी किशन, राजकुमार, सुरेश, धर्मवीर, मुहल्ला काजी निवासी पुत्तन, विक्रम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी मुन्ना, उघैती थाना क्षेत्र के गांव चनी निवासी अमरपाल, शिशुपाल, महीपाल, वीरेंद्र गांव उघैती निवासी रज्जन और जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी महासिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह, शहबाजपुर चौकी प्रभारी रामलखन पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और शेष लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …